ढाबा-होटलों में देह व्यापार: हाथरस में महिला और युवक के ऑडियो ने मचाया बवाल, जांच को लैब भेजा
हाथरस बाईपास के होटलों व ढाबों में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ा ऑडियो जांच के लिए लैब भेजा गया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ा ऑडियो जांच हेतु लैब भेजा।
लैब रिपोर्ट के आधार पर दर्ज होंगे महिला-युवकों के बयान।
हाथरस बाईपास के होटल, ढाबे पुलिस की निगरानी में।
संवाद सहयोगी, हाथरस। शहर से सटे बाईपास और हाईवे पर स्थित होटलों व ढाबों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के संचालन के मामले में प्रसारित ऑडियो जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रसारित ऑडियो में दो युवकों से हुई महिला से बातचीत के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
एक महिला और दो युवकों के बीच बातचीत का ऑडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई। प्रसारित ऑडियो में महिला और युवकों के बीच होटलों में कमरे उपलब्ध कराने और देह व्यापार से जुड़ी बातें हो रही थीं। ऑडियो में एक ढाबे का भी जिक्र किया गया है, जो कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में आता है।
पुलिस ने ऑडियो के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। संबंधित ढाबा संचालक से पूछताछ की गई है, ताकि महिला और उसके माध्यम से युवकों तक पहुंचा जा सके। इस आधार पर पुलिस ने ऑडियो जांच के लिए लैब भेजा है। ताकि यह पता चल सके ऑडियो किस तारीख का है, जो बात की गई है वह भी साफ हो सके।
कुछ दिन पहले एक महिला के साथ दो युवकों से बातचीत का ऑडियो हुआ था प्रसारित
जिले में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च 2026 में सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित एक होटल का वीडियो प्रसारित हुआ था। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए होटल को सील कर दिया था। इसके बाद जलेसर रोड, परसारा अड्डा और आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित होटल व ढाबों से पुलिस महिला और पुरुषों को पकड़ चुकी है। इन कार्रवाइयों के बावजूद बाईपास और हाईवे किनारे बिना निर्धारित मानकों के कई होटल और ढाबे संचालित हो रहे हैं।
प्रकरण की छानबीन के लिए प्रसारित ऑडियो जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु माथुर, सीओ