विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये इश्क का मामला है: पति रोया-बच्चे बिलखते रहे, 14 साल की शादी तोड़कर प्रेमी संग गई महिला

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:36 PM (IST)

हाथरस में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते अपने 14 साल के वैवाहिक रिश्ते और तीन बच्चों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. महिला ने इंस्टाग्राम दोस्त के लिए 14 साल का रिश्ता छोड़ा

  2. पति और तीन मासूम बच्चों को रोता छोड़ प्रेमी संग गई

  3. पुलिस ने महिला को बालिग बताकर अपनी मर्जी से जाने दिया

संवाद सूत्र, चंदपा (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के लिए महिला ने 14 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता और तीन मासूम बच्चों को छोड़ दिया। पति और बच्चों के रोने-बिलखने के बाद भी वह प्रेमी के साथ चली गई। करीब एक सप्ताह पूर्व गांव की महिला दवा लेने के बहाने घर से निकली और लापता हो गई।

स्वजन ने काफी खोजबीन की, सुराग न मिलने पर चंदपा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और दबिश बढ़ाई। शुक्रवार को महिला अपने प्रेमी के साथ खुद कोतवाली पहुंच गई। 

थाने में ससुराल और मायके पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। मां ने फरियाद की, पति रोते हुए मिन्नतें करता रहा। 12 साल की बेटी, आठ साल के बेटे और दो साल के मासूम की दुहाई दी गई, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा।

तीनों बच्चे बिलखते रहे, उन्हें छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला

पुलिस के सामने महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। पति मारपीट करता था। परेशान होकर उसने इंस्टाग्राम पर धौलपुर, राजस्थान के पुराने परिचित का नंबर निकाला और उसके साथ रहने का फैसला किया। प्रेमी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, वह भी महिला को रखने को तैयार था।

महिला ने कहा, मर्जी से प्रेमी संग जाना चाहती है

महिला ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन महिला अडिग रही। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि महिला बालिग है, वह अपनी इच्छा से कहीं भी जा सकती है। अंत में महिला तीनों बच्चों को रोता छोड़ प्रेमी संग रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मांट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा? कांग्रेस में हुए शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव

शादी का झांसा देकर युवती को ले गए, तीन पर मुकदमा

सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का मामला सामने आया है। भाई ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर तीन बजे बहन बिना बताए घर से चली गई। तलाश करने पर पता चला कि गांव का युवक दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। परिवार ने जान का खतरा जताया है। 28 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शनधारकों के सिलिंडर शो-पीस: HPCL से मैनपुरी-कन्नौज के 18000 उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद