हाथरस में 7 साल की बच्ची से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद का दरवाजा तोड़ा
Hathras News हाथरस में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बच्ची को बाजार से सामान लेने के दौरान एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। आरोपित अमन पुत्र चांद खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, हाथरस। Hathras News: सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में शनिवार की रात को अन्य बच्चों के साथ बाजार से सामान लेने गई सात साल की बच्ची को एक मुस्लिम युवक उठाकर ले गया। काफी तलाश के बाद बच्ची करीब 200 मीटर दूर पोखर के पास रक्तरंजित हाल में मिली। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। बच्ची को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आरोपित अमन पुत्र चांद खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर रविवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार बंद कर हंगामा किया गया। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने बिसावर की मस्जिद में तोड़फोड़ की। उसका दरवाजा, पानी की टोंटियों को तोड़ दिया। बिसावर में बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।
तनाव को देखते हुए पहुंचे अधिकारी
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म के मामले में सुबह से लेकर शाम तक काफी हंगामा हुआ। तनाव को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। खुफिया तंत्र भी सतर्क है। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची कुछ बच्चों के साथ शनिवार की रात्रि बाजार से सामान लेने गई थी। तभी आरोपित अमन उसे अपने साथ ले गया। अमन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और काफी दरिंदगी की।
बच्ची को किया अलीगढ़ रेफर
रविवार सुबह स्वजन बच्ची को ढूंढने निकले तो लहूलुहान हालत में बच्ची गंभीर अवस्था में मिली। पुलिस को सूचना देने के बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया, इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। बच्ची से मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया, उन्होंने गांव की मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और मस्जिद में कुछ लोगों ने घूस पर तोड़फोड़ व पथराव कर दिया, इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर काफी पुलिस बल पहुंच गया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एएसपी अशोक कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा कर शांत कराया।
पैर में गोली लगने से हुआ घायल
पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपित जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। तभी उसने एक दारोगा की पिस्तौल लेकर हमला करने की कोशिश की। इस पर जवाबी कार्रवाई ने पुलिस ने गोली चलाई। गोली पैर में लगने से आरोपित घायल हो गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पीएसी के साथ इलाका पुलिस व अन्य पुलिस तैनात की गई है। माहौल अभी गर्माया हुआ है।
ये भी पढ़ेंः 'चुन्नी से हाथ पीछे बांधकर फंदे से लटका दिया शव', पिता ने लगाया प्रेम संबंधाें में बेटे की हत्या का आरोप
ये भी पढ़ेंः दिल्ली हाईवे पर कार का कहर... बोनट पर गिरे मृत युवक के संग 200 मीटर दौड़ाई गाड़ी, बचाने आए लोगों को भी कुचला
इंटरनेट मीडिया पर छाया रहा प्रकरण
बच्ची से मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण इंटरनेट मीडिया पर छाया रहा। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस मामले में सख्त-सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।