विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:19 AM (IST)

संडीला में बरौनी फाटक के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है, जिसके लिए इंटरनेट मीडिया और गुमशुदगी के मामलों की मदद ली जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक ने संडीला में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दी।

  2. प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को ट्रेन के आगे कूदते हुए देखा था।

  3. पुलिस शव की पहचान के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा ले रही है।

संवादसूत्र, संडीला। बरौनी फाटक के पास शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है। संडीला में बरौली फाटक के निकट शुक्रवार की दोपहर एक युवक खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक वह रेलवे लाइन के किनारे खड़ा रहा।

इसी दौरान गुजरी वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूद गया। बकरियां चरा रहे लोगों ने युवक को ट्रेन के आगे कूदता देखा,शोर मचाने पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला,जिससे पहचान हो सकती।

पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर शव की फोटो प्रसारित की। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने पर ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- हरदोई में खाई के पानी में उतराता मिला मजदूरी करने गए युवक का शव, पैर फिसलने से डूबने की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।