विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में खाई के पानी में उतराता मिला मजदूरी करने गए युवक का शव, पैर फिसलने से डूबने की आशंका

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:47 PM (IST)

हरदोई के लिलवल गांव में मजदूरी करने गए जितेंद्र का शव बुधवार शाम खाई में भरे पानी में उतराता मिला। स्वजन ने पैर फिसलने से डूबने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, हरदोई। मजदूरी करने गए युवक का शव बुधवार की देर शाम गांव से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे खाई में भरे पानी में उतराता मिला। स्वजन ने पैर फिसलने से गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। हरियावां के ग्राम लिलवल के जितेंद्र रोज की तरह बुधवार को मजदूरी करने गए थे। देर शाम टेनी-लिलवल मार्ग के किनारे खाई में भरे पानी में जितेंद्र का शव उतराता मिला।

सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव उतराता देखा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शव को खाई से निकालकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्वजन ने आरोप से इन्कार किया।

बताया कि पैर फिसलने से खाईं में भरे पानी में गिरकर डूबने से मौत हुई है। जितेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- हरदोई के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे 6 नए पुल, बारिश में पानी के बहाव से नहीं कटेगा गांवों का संपर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।