विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो ममेरे भाइयों की मौत, बचाने में कई श्रद्धालु भी फंसे

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:17 PM (IST)

कोथावां (हरदोई) के पौराणिक हत्याहरण तीर्थ में भाद्रपद मेले के बाद स्नान के दौरान दो ममेरे भाइयों की गहरे पानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हत्याहरण तीर्थ में स्नान के दौरान दो ममेरे भाई डूबे।

  2. छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने भी जान गंवाई।

  3. घटना के बाद तीर्थ परिसर में अफरा-तफरी का माहौल।

संवादसूत्र, कोथावां (हरदोई)। पौराणिक हत्याहरण तीर्थ पर भाद्रपद माह मेले के बाद सोमवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। छोटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए पानी में उतरा उसका बड़ा ममेरा भाई भी गहरे पानी में समा गया। दोनों को बचाने के प्रयास में कई श्रद्धालु भी पानी में फंस गए। हादसे के बाद तीर्थ परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सभी को निकाला। उन लोगों ने एंबुलेंस देर से आने का आरोप लगाया है।

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के खेरवा, आवास विकास कालोनी निवासी मोहित त्रिपाठी अपनी मां अर्चना व अन्य स्वजन के साथ तीर्थ स्थल पर स्नान के लिए आए थे। उनके साथ मोहित का 12 वर्षीय ममेरा भाई ऋतिक भी आया था। सोमवार देर शाम सभी स्नान कर रहे थे। अचानक ऋतिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मोहित ने छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगा।

दोनों को डूबता देख मोहित की मां अर्चना समेत स्नान कर रहीं महिलाएं भी बचाव के लिए पानी में उतर गईं और गहराई में फंसने लगीं। हत्याहरण निवासी विनोद द्विवेदी समेत अन्य श्रद्धालुओं ने रस्सी और बांस की लग्गी के सहारे उन्हें बाहर निकाला। ऋतिक के पानी में न मिलने पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर तलाश की और कुछ देर बाद उसे बाहर निकाला। दोनों को बाहर निकालने के बाद श्रद्धालुओं और साथियों ने काफी देर तक सीपीआर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कोथावां भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मोहित के पिता आलोक त्रिपाठी डीएम कार्यालय में कार्यरत हैं। स्वजन का कहना है कि एंबुलेंस देेर से आई। पहले मोहित और ऋतिक को आटो से अस्पताल भेजा गया। रास्ते में एंबुलेंस मिली तो दोनों को एंबुलेंस में किया गया।

यह भी पढ़ें- हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार, कंपनियों को प्लॉट आवंटन शुरू

यह भी पढ़ें- हरदोई में गैस लीकेज घटना के बाद बीईओ के फोन से घबराईं बीमार शिक्षिका, अस्पताल में भर्ती; शिक्षकों में आक्रोश