रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली और प्रतापगढ़ रूट की दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
रेलवे ने प्रतापगढ़-दिल्ली रूट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह अस्थायी व्यवस्था 26 नवंबर से 7 दिसंबर तक लागू रहेगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
-1795318736571_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
प्रतापगढ़-दिल्ली रूट की दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निर्णय।
26 नवंबर से 7 दिसंबर तक अस्थायी व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, हरदोई। दिल्ली और प्रतापगढ़ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनों में सीमित अवधि के लिए एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है। इससे स्लीपर श्रेणी में बर्थ की उपलब्धता बढ़ने और कन्फर्म सीट मिलने की संभावना रहेगी।
रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली में 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं, दिल्ली से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 14208 में 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक अतिरिक्त कोच की व्यवस्था रहेगी।
इससे दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकता है। यह व्यवस्था अस्थायी है। टिकट बुक कराने से पहले यात्री संबंधित तारीखों में कोच की उपलब्धता और ट्रेन के ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से प्राप्त कर लें।