हरदोई में अब काम के लिए गांव से बाहर नहीं जाएंगी महिलाएं, शुरू हुई स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की तैयारी
हरदोई में वीबी-जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। मसाला, दूध, तेल प्रोसेसिंग ...और पढ़ें
-1794628709843_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर।
वीबी-जीरामजी योजना से 10,010 महिलाओं को लाभ।
मसाला, दूध, तेल प्रोसेसिंग इकाइयां होंगी स्थापित।
जागरण संवाददाता, हरदोई। गांव की महिलाओं को अब रोजगार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही कामकाज के अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में रोजगारपरक गतिविधियां शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
कहीं महिलाएं मसाला तैयार करेंगी तो कहीं दूध, तेल और खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग से आमदनी बढ़ाएंगी। शी मार्ट और ग्रामीण हाट बाजार के माध्यम से उनके उत्पादों को बिक्री का मंच भी मिलेगा। विभागीय प्रस्तावों के अनुसार इन अभिनव कार्यों से जिले की 10,010 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्ताव धरातल पर उतरे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ महिलाओं की आय बढ़ने की उम्मीद है।
उपायुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भरावन की ग्राम पंचायत कुकरा में मसाला प्रोसेसिंग यूनिट से 350 महिलाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव है। भरखनी के मुडेर में दोना-पत्तल निर्माण और अनंगपुर में हाट बाजार से 100 महिलाओं को काम मिलेगा। बिलग्राम में ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट से 200, हरियावां में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट से 1,500 और हरपालपुर में हाट बाजार से 200 महिलाओं को रोजगार देने की योजना है।
कछौना के गौरी फखरुद्दीन में मिनी आटा चक्की से 60 महिलाओं को काम मिलेगा। माधौगंज में शी मार्ट से 400, सांडी में प्रस्तावित कार्य से 1,500, पिहानी में मिल्क प्रोसेसिंग, बेकरी और आटा चक्की से 100 महिलाओं को रोजगार देने की तैयारी है। शाहाबाद के परेली और वाजिदनगर में हाट बाजार से 200, सुरसा में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट से 1,500 और टड़ियावां के लिलवल में ग्रामीण हाट बाजार व फ्लोर मिल से 350 महिलाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव है।
इसके अलावा बेहंदर और बावन में शी मार्ट, अहिरोरी में एग्रो प्रोसेसिंग व मधुमक्खी पालन, संडीला में मिल्क प्रोसेसिंग, टोडरपुर में तेल, घी व शहद प्रोसेसिंग, कोथावां में हाट बाजार और मल्लावां में ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की तैयारी है। इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर मिल सकेंगे।
13 एचआरडी 31
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए वीबी-जीरामजी योजना के तहत रोजगारपरक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। शुरुआत में 10,010 महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके बाद आगे की कदम बढ़ाए जाएंगे। प्रस्तावित इकाइयों से महिलाओं की आय बढ़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।- नेहा ब्याडवाल, मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।