विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में शर्मनाक घटना: पति की मौजूदगी में महिला के हाथ-पैर बांधकर ससुर, देवर और ननदोई ने की दरिंदगी

Published: Sat, 07 Mar 2026 04:00 AM (IST)

हरदोई में एक महिला को घर में बंधा और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ पाया गया। महिला ने अपने ससुर, देवर और ननदोई पर पति की मौजूदगी में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, हरदोई। आठ मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। बाहर की बात छोड़ें अभी भी कई क्षेत्रों में घरेलू हिंसा नहीं थम रही है।

लोनार क्षेत्र में महिला के रस्सी से बंधे हाथ पैर और मुंह में ठुंसे कपड़े की हकीकत जो भी हो, पर तस्वीर ही बहुत कुछ बयां कर रही है। घर के अंदर संदिग्ध हालत में चारपाई से बंधी मिली महिला के ससुरालीजन तो मौके पर नहीं मिले, पर उनके ऊपर महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

उसका कहना है कि पति की मौजूदगी में ही उसके ससुर-देवर और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। हालांकि पुलिस घरेलू विवाद में मारपीट कर हाथ पैर बांधने की बात कह रही है।

ठेहापुर की एक महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। पति के दूसरे महिला से संबंध हैं, इसलिए वह उसे छोड़ना चाहता है। इसके बावजूद वह बच्चों के साथ घर में रहती है। जैसा कि महिला का आरोप है कि गुरुवार की रात ससुर, देवर और ननदोई ने उसके साथ मारपीट की। कमरे में रखी चारपाई में रस्सी से हाथ- पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया।

घटना के समय उसका पति मौजूद था, लेकिन ने पति ने उसे नहीं बचाया। बेहोश होने पर आरोपित से कमरे में बंधा छाेड़कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी का एक बच्चा उसके घर पहुंचा, बच्चे ने महिला को कमरे में बंधे पड़ा देखकर घरवालों को जानकारी दी।

जानकारी होने पर आसपास के लाेग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने एंबुलेंस से महिला को पाली पीएचसी भिजवाया। किसी ने रस्सी से बंधी महिला का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। उपचार के दौरान होश में आने पर महिला ने अस्पताल कर्मियों को आपबीती सुनाई।

चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि सास-ससुर, देवर व ननदोई ने महिला के साथ मारपीट की है। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसने से वह बेहोश हो गई थी। उपचार के लिए महिला को भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरदोई में झपट्टा मारकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत नकदी बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।