विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में झपट्टा मारकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत नकदी बरामद

Published: Tue, 03 Mar 2026 04:37 PM (IST)

हरदोई के शाहाबाद में महिला के कान का झाला छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। एक आरोपी राजबाबू को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया झाला, 11 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला के कान का झाला छीनने का मामला सुलझा।

  2. एक आरोपी राजबाबू गिरफ्तार, दूसरा फरार है।

  3. झाला, 11 हजार नकद, मोटरसाइकिल बरामद हुई।

संवाद सूत्र, शाहाबाद (हरदोई)। महिला के कान का झाला छीनने की घटना का पुलिस ने राजफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीना गया पीली धातु का झाला, 11 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपित शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है।

18 फरवरी 2026 को रंजन कुमार श्रीवास्तव निवासी मुहल्ला पटियानीम, थाना पाली, जनपद हरदोई ने थाना शाहाबाद में तहरीर दी थी कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच की।

कोतवाल अरविंद कुमार राय के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपित राजबाबू पुत्र रमेश निवासी ग्राम वडेपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कान का झाला (पीली धातु), 11,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।