विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में चौथी की रस्म में भिड़े वर-वधू पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:28 AM (IST)

हरदोई के पिहानी में शादी के अगले दिन चौथी की रस्म के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच मामूली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शादी के अगले ही दिन चौथी की रस्म में विवाद हुआ।

  2. वर और वधू पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराया।

संवादसूत्र, पिहानी। शादी के अगले ही दिन चौथी की रस्म के दौरान वर और वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दुल्हन की विदाई कराने पहुंचे वर पक्ष के लोगों की कन्या पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। शादी की खुशियां हंगामे में बदल गईं। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में आपसी बातचीत से समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी युवक का बुधवार को पिहानी कस्बे में पुलिस चौकी चुंगी के निकट आलू स्टोर के पीछे रहने वाली युवती से विवाह हुआ था। गुरुवार को वर पक्ष के लोग चौथी की रस्म निभाने और दुल्हन की विदाई कराने के लिए कन्या पक्ष के घर पहुंचे थे।

इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

हंगामे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई कराने की इच्छा नहीं जताई।

यह भी पढ़ें- बड़ी मन्नत से मिला था एक भाई, भगवान ने उसे भी छीन लिया, घर पर बिलखती बहन के मुंह से निकले शब्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।