विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में 805 लाख से चमकेंगी सड़कें और पुलिया, 50 गांवों को मिलेगी लाभ; शासन से बजट को मिली मंजूरी

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:34 PM (IST)

हरदोई के कटियारी क्षेत्र में बाढ़ और कटान से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलियों के निर्माण के लिए शासन ने 805.14 लाख रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इससे सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कटियारी क्षेत्र में 805.14 लाख रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत।

  2. बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कें और पुलिया होंगी दुरुस्त।

  3. लगभग 50 गांवों की एक लाख आबादी को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, हरदोई। बाढ़ और कटान से जूझने वाले कटियारी क्षेत्र में आवागमन की मुश्किलें जल्द दूर होने की उम्मीद है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों के निर्माण, विशेष मरम्मत और बाढ़ में क्षतिग्रस्त पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 805.14 लाख रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके सापेक्ष 281.81 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इन कार्यों से करीब 50 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को राहत मिलेगी।

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से स्वीकृत परियोजनाओं में कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग शामिल हैं। अर्जुनपुर-प्रतिपालपुर से भवानीपुर तक 1.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। श्यामपुर-सूरजपुर-दुर्जना मार्ग की बाक्स कलवर्ट सहित मरम्मत होगी। लमकन-महितापुर-ऐड़ा-भदार रोड से कुचिला-विजना मार्ग की 1.5 किलोमीटर विशेष मरम्मत प्रस्तावित है।

इसके अलावा दहेलिया से कटरी छोछपुर तक 4.46 किलोमीटर, चौंसार बेहटा-कटरी छोछपुर मार्ग पर 3.5 किलोमीटर और हरपालपुर-बड़ागांव से श्यामपुर तक 1.5 किलोमीटर सड़क का विशेष मरम्मतीकरण कराया जाएगा। ग्राम दहेलिया के संपर्क मार्ग का निर्माण, अजतुपुर से मिरगांवा तक जर्जर सड़क की मरम्मत और दहेलिया से खुर्रमपुरवा मार्ग पर 2.84 किलोमीटर सड़क का मरम्मतीकरण भी कराया जाएगा। भरखनी से रूपापुर नहर पटरी पर तीन किलोमीटर जर्जर सड़क का निर्माण भी परियोजना में शामिल है।

आवागमन के साथ किसानों और मरीजों को भी मिलेगी राहत

इन सड़कों और पुलियों के निर्माण से अरवल, करनपुर, बड़ागांव, श्यामपुर पंजा, अर्जुनपुर, भवानीपुर, प्रतिपालपुर, सूरजपुर, दुर्जना, कटरी छोछपुर, कुचिला, भदार, बेहटा लाखी, आलमपुर, इस्माइलपुर, बिलसरी, हसनापुर, मान नगला और भैंसी नगला समेत करीब 50 गांवों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियों के कारण ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। किसानों को भी उपज मंडी तक ले जाने में दिक्कत उठानी पड़ती है। मार्गों के दुरुस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।