हरदोई में सड़कों की 28 करोड़ से बदलेगी सूरत, विशेष मरम्मत योजना के तहत 146 कार्यों को मिली मंजूरी
हरदोई में लोक निर्माण विभाग को 76.40 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और मजबूती के लिए 28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है, जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
हरदोई में 76.40 KM सड़कों की मरम्मत को मंजूरी।
28 करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़कों का कायाकल्प।
जलभराव के कारण तीन मार्गों का काम फिलहाल अटका।
जागरण संवाददाता, हरदोई। जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और मजबूती के लिए लोक निर्माण विभाग को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विशेष मरम्मत योजना के तहत 146 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनके अंतर्गत 76.40 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत पर करीब 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
22 अक्टूबर को स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने संबंधित कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। निविदा प्रक्रिया और ठेकेदारों के साथ अनुबंध पूरा होने पर काम शुरू कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने जिले के मुख्य और ग्रामीण मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए कुल 267 मार्गों की कार्ययोजना बनाई थी। इनकी कुल लंबाई 268.838 किलोमीटर है और इन पर 10,566.72 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान था। इनमें से फिलहाल 146 कार्यों को ही वित्तीय स्वीकृति मिली है।
शेष 121 मार्गों की स्वीकृति मिलना बाकी है। विभाग के अनुसार, काम पूरा होने पर संबंधित मार्गों की स्थिति सुधरेगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मुरलीधर गंगवार ने बताया कि विशेष मरम्मत के 146 कार्यों को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। ठेकेदारों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
जलभराव ने अटकाया तीन मार्गों का काम
निर्माण खंड-द्वितीय के अंतर्गत आने वाले तीन मार्गों की विशेष मरम्मत की प्रक्रिया फिलहाल अटकी है। आसपास अत्यधिक जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण इन मार्गों का सर्वे कर आगणन तैयार नहीं किया जा सका है।
पानी भरा होने से उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने में दिक्कत आ रही है। जलभराव कम होने के बाद सर्वे और आगणन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति और मरम्मत की आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जा सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।