विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में हुआ सड़क हादसा, अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से दो की मौत

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:50 PM (IST)

हरदोई में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भट्ठा मजदूर और एक किसान शामिल हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. हरदोई में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मौतें हुईं।

  2. एक भट्ठा मजदूर और एक किसान ने अपनी जान गंवाई।

  3. अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुए हादसों की पुलिस जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, हरदोई। सड़क पर तेज गति से वाहन चलाकर खुद के साथ,दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। सांडी और शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसों में भट्ठा मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसों की जांच कर रही है। शहर कोतवाली के ग्राम कटहैया मजरा अखनापुर के बलवीर भट्ठा मजदूर थे। गुरुवार की देर शाम भट्ठे से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। गांव के सामने-हरदोई-सांडी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

बलवीर हेलमेट नहीं लगाए थे,सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बलवीर के परिवार में पत्नी माया के अलावा चार बच्चे हैं। दूसरी घटना में शाहाबाद के ग्राम शर्मा हाल्ट के अनूप सिंह गुरुवार की शाम बाइक से सांडी स्थित ससुराल से घर जा रहे थे।

रास्ते में सहोरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से घरवालों को जानकारी दी। वह लोग मौके पर आ गए। अनूप खेती करते थे। परिवार में पत्नी रजनी व एक बेटा है। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरदोई के तीन ब्लॉकों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने खेलों में दिखाया अपना जलवा