विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई के तीन ब्लॉकों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने खेलों में दिखाया अपना जलवा

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:33 PM (IST)

हरदोई के बावन, टड़ियावां और भरावन ब्लॉकों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने दौड़, कबड्डी, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरदोई के तीन ब्लॉकों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

  2. बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो में उत्साह से भाग लिया।

  3. विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, हरदोई। कोई दौड़ में सबसे आगे निकला तो किसी ने कबड्डी और खो-खो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। किसी ने लंबी कूद में दमखम दिखाया तो किसी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शुक्रवार को बावन, टड़ियावां और भरावन विकास खंडों में आयोजित ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का उत्साह देखते ही बना। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया।

प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना रहा। विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

बावन: अजूबा वाटर पार्क में आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका कबड्डी में दौली और जूनियर वर्ग में कोढ़ा न्याय पंचायत विजेता रही। सौ मीटर दौड़ में कल्पना और 200 मीटर में अनंग पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में प्राथमिक विद्यालय बावन विजेता रहा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। संचालन पंकज अवस्थी ने किया।

टड़ियावां: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में भड़ायल न्याय पंचायत ओवरआल चैंपियन रही। रावल दूसरे और उनौती तीसरे स्थान पर रही। दौड़ में रौनक पाल, दिव्या, आसिफ और चांदनी ने बाजी मारी। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
भरावन: बीवीएम इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ में उद्धव तिवारी, दिव्यांशी, रंजीत, अर्पिता, रौनक और प्रांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दीपिका और सुलेख में अंतिमा विजेता रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- कागजों में 'छलकते' रहे, धरातल पर सूखकर 'लापता' हो गए हरदोई के 555 तालाब