हरदोई में रामलीला मैदान के सुंदरीकरण का रास्ता साफ, डेढ़ करोड़ से संवरेगा रामलीला मैदान
शाहाबाद के उधरनपुर स्थित रामलीला मैदान का डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही कायाकल्प होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया ...और पढ़ें
-1794031284778_m.webp)
HighLights
उधरनपुर रामलीला मैदान का डेढ़ करोड़ से होगा कायाकल्प।
मुख्य नाले का निर्माण और शिव मंदिर जीर्णोद्धार भी होगा।
17 गांवों की विद्युत व्यवस्था शाहाबाद से जुड़ेगी जल्द।
संवादसूत्र, शाहाबाद। उधरनपुर के रामलीला मैदान का जल्द ही कायाकल्प होगा। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मैदान के सुंदरीकरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले वर्ष तक मैदान की तस्वीर बदली नजर आएगी। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने बताया कि उधरनपुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्य नाले के निर्माण का प्रस्ताव भी पास कराया गया है।
इसके साथ ही प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। शाहाबाद सीमा से जुड़े 17 गांवों की विद्युत व्यवस्था को शाहाबाद से जोड़ने की योजना पर भी काम चल रहा है। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण इसमें देरी हुई है, लेकिन जल्द ही इसे पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र की उन्नति, शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए एकजुट रहना चाहिए।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, रविशंकर शुक्ला, आशुतोष अग्निहोत्री, आलोक त्रिवेदी, रामजी, श्यामजी, विवेक, कंचन पांडेय और अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- एक झपकी, गहरा गड्ढा और उजड़ गया पूरा परिवार, हरदोई में दीवाली की खुशियों पर पसरा तीन मौतों का मातम