हरदोई में पंक्चर मिस्त्री का सिर कुचला मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई के पिहानी मार्ग पर एक खाली प्लाट में पंक्चर मिस्त्री रमाकांत का सिर कुचला शव मिला है। पुलिस हत्या ...और पढ़ें

मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण
HighLights
हरदोई के पिहानी मार्ग पर पंक्चर मिस्त्री का शव मिला।
मृतक रमाकांत का सिर कुचला हुआ पाया गया, हत्या या हादसा?
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ।
जागरण संवाददाता, हरदोई। पिहानी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक खाली प्लाट में बसों के बीच पंक्चर मिस्त्री का सिर कुचला शव पड़ा मिला। हत्या और हादसे में मौत की गुत्थी उलझी है। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
देहात कोतवाली के ग्राम भूलभुलिया के रमाकांत हरदोई पिहानी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पंक्चर की दुकान चलाते थे । रोज की तरह बुधवार रात भी दुकान पर ही सो रहे थे। गुरुवार सुबह रमाकांत का शव पेट्रोल पंप के पास स्थित खाली प्लाट में खड़ी बसों के पास राहगीरों ने उनका शव पड़ा देखा।
मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे साफ था कि किसी भारी चीज या वाहन से उसे कुचला गया है। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को घसीटकर खाली पल में फेंका गया है।
देहात कोतवाली पुलिस ने जांच की। आसपास की गतिविधियों को समझने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही, घटना के समय नाइट ड्यूटी पर तैनात पेट्रोल पंप कर्मियों से भी पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह तेज रफ्तार वाहन से हुआ हादसा है या रंजिश के तहत की गई हत्या।
यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
परिवार का सहारा था मृतक
मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए पारंपरिक रूप से लकड़ी की टोकरियां बनाने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसी कैमरे की फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही पूरी घटना का पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
