विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर से 800 मीटर दूर गेस्ट हाउस में बुक किया कमरा, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश, रेवाड़ी पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:38 AM (IST)

रेवाड़ी के कान्हा गेस्ट हाउस में 58 वर्षीय ईश्वर सिंह का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शहर थाना ...और पढ़ें

गेस्ट हाउस के कमरे में मिली लाश। फोटो: सांकेतिक

गेस्ट हाउस के कमरे में मिली लाश। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड के निकट कान्हा गेस्ट हाउस में रविवार शाम कमरा बुक कर ठहरे 58 वर्षीय ईश्वर सिंह का शव सोमवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कृष्णा नगर के रहने वाले थे ईश्वर

मृतक की पहचान ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। वह गेस्ट हाउस से करीब 800 मीटर दूर कृष्णा नगर मोहल्ले के रहने वाले थे। उन्होंने रविवार शाम बस स्टैंड के पास स्थित कान्हा गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था।

शहर थाना पुलिस जांच में जुटी

कमरे के अंदर ईश्वर सिंह का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 263 दिन में सड़क हादसों में चली गईं 96 जानें, हाईवे के ब्लैक स्पॉट बड़ा कारण