इंदिरापुरम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और एक 24 वर्षीय युवक की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
इंदिरापुरम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत।
बुजुर्ग को टेंपो ने टक्कर मारी, युवक को अज्ञात वाहन ने।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपित चालकों की तलाश कर रही है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में 60 वर्षीय बुजुर्ग और एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्वजन ने वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व वाहन ने नंबर से चालकों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कही है।
वारदात-एक
सब्जी लेने गए बुजुर्ग को टैंपो ने मारी टक्कर
मूल रूप से बिहार सहरसा मुबारकपुर निवासी अमननाथ शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ इंदिरापुरम में रहते हैं। 18 सितंबर को शाम करीब सात बजे उनके पिता सुनील शर्मा सब्जी लेने गए थे। जब वह मंगोली मार्केट पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। वारदात के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस और स्वजन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ उपचार के बाद उन्हें नया अशोक नगर रेफर किया गया। 19 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव स्वजन को सौंप दिया है। उन्होंने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वारदात-दो
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वसुंधरा प्रहलादगढ़ी निवासी शिव कुमार ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता था। 19 सितंबर की रात वह बाइक पर डयूटी से घर जा लौट रहा था। रेपिड रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई बेज पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह वसुंधरा अटलांटा हास्पिटल पहुंचे। जहां से उन्हें पहले यशोदा मेडिसिटी अस्पताल फिर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया। उन्होंने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों मामलों में घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर वाहनों के नंबरों की पहचान की जा रही है। नंबरों की जानकारी निकलने पर आरोपित वाहन चालकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
