हरदोई में मंदिर का चंदा मांगने के विवाद में एक युवक की हत्या, हमले में घायल हुआ दूसरा व्यक्ति
हरदोई के करणपुर मतनी गांव में मूर्ति स्थापना के चंदे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
-1795920836504_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
हरदोई में मूर्ति चंदे को लेकर विवाद में हत्या हुई।
फावड़े के हमले से एक युवक की मौके पर मौत।
पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को हिरासत में लिया है।
जागरण संवाददाता, हरदोई। हरपालपुर के करणपुर मतनी गांव में शनिवार शाम मूर्ति स्थापना के लिए चंदे की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दिया। इस वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है ।
हरपालपुर के ग्राम करणपुर मतनी शनिवार शाम मूर्ति लगाने के लिए चंदे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । इसी दौरान छत्रपाल ने जयपाल और रतिराम पर फावड़े से वार कर दिया। हमले में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतिराम घायल हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आरोपित छत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जबकि मृतक जयपाल के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।