विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की गई जान

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:17 AM (IST)

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बघौली में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर।

  2. हादसे में प्रमोद की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

  3. ममेरा भाई अरुण गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी।

जागरण संवाददाता, हरदोई। थाना बघौली अंतर्गत सोमवार को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लोनार, थाना मल्लावां निवासी प्रमोद पुत्र नंदकिशोर अपने ननिहाल ग्राम सैदनाखेड़ा, थाना बघौली अंतर्गत आया हुआ था। सोमवार को वह अपने ममेरे भाई  अरुण पुत्र रामबाबू के साथ मोटरसाइकिल से बघौली चौराहे से घर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान बघौली-माधौगंज मार्ग पर रघुनाथपुरवा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास माधौवगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार संख्या UP 78 DM 8683 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, वहीं अरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इससे पहले बहुत हादसे हो चुके है स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- हरदोई में सेल्समैन से ढाई लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।