विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में SC-ST एक्ट और दुष्कर्म की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह पर केस दर्ज

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:43 PM (IST)

हरदोई में एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर धन वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म की धमकी देकर वसूली।

  2. हरदोई में गिरोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

  3. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, हरदोई। एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर लोगों से धन वसूली करने का गिरोह सामने आया है। पुलिस अधीक्षक तक पहुंची इस शिकायत में बेहटा गोकुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि गिरोह के सदस्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और जेल भिजवाने का भय दिखाकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। सीओ ने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई है, उनका पूरा गिरोह है। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पहेलिया गांव निवासी अनिल मिश्र को कथित गिरोह का सरगना बताया गया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, पहले लोगों को एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। बदनामी और गिरफ्तारी के डर से कई लोग कथित तौर पर रुपये देने को मजबूर हो जाते थे।

जो लोग धनराशि देने से इनकार करते थे, उनके खिलाफ पुलिस अधिकारियों के यहां शिकायतें करने के साथ ही न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल कर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जाता था। शिकायत में अरुणा वर्मा निवासी दुवघटिया, थाना लोनार, प्रियंका उर्फ पिंकी पत्नी अमित उर्फ पिंटू निवासी पहेलिया, सरस्वती पत्नी रजनीश, अमित उर्फ पिंटू और रजनीश समेत कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी बताई।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने जो भी किया उसका संबंधित वीडियो समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुनीत सिंह, संतराम, मुनीश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अवध किशोर, शिववरन सिंह और कौशल किशोर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। गिरोह का जो सरगना है वह अपने सदस्यों के साथ लोगों को फंसाने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें- दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या: मुरादाबाद कोर्ट ने 4 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।