हरदोई में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मां-बेटे को मारी टक्कर, पैरों पर गाड़ी चढ़ाकर हुआ फरार
हरदोई के संडीला में दीपावली के बाद दुकान बंद कर रहे मां-बेटे को नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर ...और पढ़ें
-1794303006273_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मां-बेटे को टक्कर मारी।
युवक गंभीर रूप से घायल, महिला के पैरों पर गाड़ी चढ़ाई।
चालक मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, संडीला। दीपावली के बाद दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने महिला के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में सदर बाजार मार्ग पर मदिना होटल वाली गली निवासी कांति देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम की दुकान अवधेश नारायण ज्वेलर्स के सामने फुटपाथ पर लगती है। आठ नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे श्याम जी गुप्ता के साथ दुकान का सामान समेटकर बंद कर रही थीं। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाला चालक अनुज जायसवाल कार में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था।
नशे की हालत में उसने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए श्याम जी को टक्कर मार दी। इसके बाद उसके पैरों पर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।