विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसी ने आंखों से, किसी ने एहसासों से देखी वन्यजीवों की दुनिया; लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचे दिव्यांगों ने जताई खुशी

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:53 AM (IST)

हरदोई के 150 दिव्यांग बच्चों ने लखनऊ चिड़ियाघर का शैक्षिक भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने वन्यजीवों को देखकर और महसूस कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरदोई के 150 दिव्यांग बच्चों ने किया चिड़ियाघर भ्रमण।

  2. बच्चों ने वन्यजीवों को देखा, महसूस किया और आनंद लिया।

  3. शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा, नई दुनिया से जुड़े।

जागरण संवाददाता, हरदोई। किसी की आंखों में रोशनी नहीं तो कोई आवाज नहीं सुन सकता। किसी के लिए चलना मुश्किल है तो कोई अपनी बात शब्दों में नहीं कह पाता। लेकिन खुशियां महसूस करने के लिए न आंखों की जरूरत होती है और न ही शब्दों की। जब ऐसे 150 नन्हे बच्चे लखनऊ के चिड़ियाघर पहुंचे तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

किसी ने वन्यजीवों को निहारकर उत्साह जताया तो किसी ने अपने अंदाज में आनंद महसूस किया। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने बता दिया कि अवसर और अपनापन मिले तो हर बच्चा दुनिया की खूबसूरती को अपने तरीके से महसूस कर सकता है। समेकित शिक्षा के अंतर्गत जिले के 20 विकासखंडों से चिह्नित 150 दिव्यांग बच्चों को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने जीआइसी परिसर से तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिड़ियाघर में बच्चों ने वन्यजीवों, संग्रहालय और सांप घर के बारे में जाना। टाय ट्रेन की सैर ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया।

विशेष शिक्षकों ने बच्चों की क्षमताओं और समझ के अनुसार सरल भाषा तथा संवाद के माध्यम से जानकारी दी। जिला समन्वयक आशा वर्मा, विशेष शिक्षक और केयरटेकर बच्चों की देखरेख में जुटे रहे। यह भ्रमण बच्चों के लिए केवल सैर नहीं, बल्कि नई दुनिया से जुड़ने, आत्मविश्वास बढ़ाने और खुशियों को अपने अंदाज में जीने का अवसर बना।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लायमेंट जोन, अब युवाओं को अपने ही जिले में मिलेगा रोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।