विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां की दूरी नहीं सह सकी बेटी, हरदोई में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:01 AM (GMT+05:30)

हरदोई के बेनीगंज में मां के ननिहाल में छह माह से रहने के कारण परेशान एक बेटी ने फंदा लगाकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बेटी ने मां की अनुपस्थिति से परेशान होकर आत्महत्या की।

  2. हरदोई के बेनीगंज में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी।

  3. पुलिस घटना की जांच कर रही, ग्रामीण मां को कारण बता रहे।

संवाद सूत्र, बेनीगंज। छह माह से मां के ननिहाल में होने से परेशान बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। स्वजन ने आरोप से इन्कार किया है। बेनीगंज के ग्राम सुनौआ के मोहन का पत्नी से विवाद चल रहा है। छह माह से पत्नी मायके में थी।

घर में उसका बेटा विशाल और बेटी मुस्कान थी। गुरुवार की सुबह मुस्कान ने घर में टीन में लगे बांस में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने मुस्कान का शव फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जानकारी होने पर मृतका की मां ननिहाल से मौके पर आ गए।

मृतका दो भाई,दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। स्वजन घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं,जबकि गांव में मां के ननिहाल से न आने से परेशान हाेकर आत्महत्या करने की चर्चा है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एक साथ उठी चार अर्थियां तो कांप उठा कलेजा, हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।