विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में फरार गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के 2.25 कराेड़ के दो मंजिला मकान कुर्क, बिजली के तार चोरी की घटनाओं में है वांछित

Published: Mon, 13 Apr 2026 03:19 PM (IST)

हरदोई में बिजली के तार चोरी के मामलों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के ...और पढ़ें

बह्नाखेड़ा गांव में कुर्की के दौरान मौजूद अधिकारी व शहर कोतवाल। - पुलिस मीडिया सेल

बह्नाखेड़ा गांव में कुर्की के दौरान मौजूद अधिकारी व शहर कोतवाल। - पुलिस मीडिया सेल


- बिजली के तार चोरी की घटनाओं में वांछित,लंबे समय से फरार आरोपित

जागरण संवाददाता, हरदोई। बिजली के तार चोरी की घटनाओं मे संलिप्त आरोपित को फरार होना महंगा पड़ गया। कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने टीम के साथ पहुंचकर आरोपित का 2.25 करोड़ की कीमत का तीन मंजिला मकान कुर्क किया है।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कुछ माह पहले बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। एसपी के आदेश पर टीमें गठित कर बिजली के तार चोरी के गिरोह का पकड़ गया था। भारी मात्रा में बिजली के तार के बंडल बरामद किए गए थे। आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

तार चोरी के गिरोह का सरगना सुरसा के ग्राम बम्हनाखेड़ा सुधीर गुप्ता फरार था। डीएम के आदेश पर सुधीर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं,लेकिन आरोपित का सुराग नहीं मिला रहा है। कोर्ट की तरफ से कुर्की के आदेश जारी किए गए थे।

कुर्की के लिए नायब तहसीलदार संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अतुल शुक्ला, लेखपाल, समिष्ठा गुप्ता, संग्रह अमीन, नवीन शुक्ला के अलावा शहर कोतवाल संजय त्यागी, उपनिरीक्षक रामशंकर पांडेय, सिपाही सुधीर गंगवार को नामित किया गया। सोमवार को कुर्की की तारीख निश्चित की गई। आदेशानुसार सोमवार को टीम ने सुधीर गुप्ता के बम्हनाखेड़ा में लखनऊ हाईवे पर स्थित 2.25 कराेड़ कीमत के दो मंजिला मकान को कुर्क किया। कोतवाल ने बताया कि कुर्क किए गए मकान को उपनिरीक्षक रामशंकर पांडेय के सिपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर के जंगबहादुरगंज में बाइक सवार दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत