विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराने के बाद स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, गंभीर हालत में 3 लोग मेडिकल कॉलेज रेफर

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:18 PM (IST)

हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती भी शामिल है जिसका जल्द ही निकाह होना था, गंभीर हालत में तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा।

  2. चार लोग घायल, एक युवती का जल्द ही निकाह था।

  3. तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें वह युवती भी शामिल है जिसका कुछ ही दिनों बाद निकाह होना था। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर 324 किलोमीटर के पास हुआ। स्कॉर्पियो सवार लोग गाजियाबाद से बिहार जा रहे थे और निकाह से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इसी दौरान आगे जा रहे ट्रक में स्कॉर्पियो पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार लोग चोटिल हो गए।

घायलों की पहचान और उपचार

हादसे में गाजियाबाद के डासना निवासी शाहिद , रेशमा , नई दिल्ली निवासी नाजनी और चालक यूनुस पुत्र मोहम्मद नाजिर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

राहत और बचाव कार्य के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए नाजनी समेत तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का सीएचसी में उपचार किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर लगने की बात सामने आई है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या NH पर हादसा: बेकाबू DCM ने दो अर्टिगा कारों और बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।