विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में साइकिल के पहिए में फंसा कोबरा, बाल-बाल बचा 10वीं का छात्र

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:33 AM (IST)

हरदोई में स्कूल जा रहे कक्षा 10 के छात्र की साइकिल के पहिए में जहरीला कोबरा सांप फंसा मिला। छात्र ...और पढ़ें

साइकिल में फंसा सांप। जागरण

साइकिल में फंसा सांप। जागरण

HighLights

  1. कक्षा 10 के छात्र की साइकिल के पहिए में फंसा जहरीला कोबरा।

  2. सांप देखकर छात्र घबराया, साइकिल छोड़कर शोर मचाते हुए भागा।

  3. ग्रामीणों ने सावधानी से लाठी-डंडों की मदद से सांप को निकाला।

जागरण संवाददाता, हरदोई। साइकिल से विद्यालय जा रहे कक्षा 10 के छात्र के उस समय होश उड़ गए, जब उसकी साइकिल के पहिए में जहरीला कोबरा सांप फंसा दिखाई दिया। सांप को देखते ही छात्र ने साइकिल मौके पर छोड़ी और शोर मचाते हुए भाग गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को साइकिल के पहिए से बाहर निकाला।

कनकापुर निवासी अंशुल सरदार पटेल इंटर कॉलेज पाण्डेयपुर में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार की सुबह वह साइकिल से विद्यालय जा रहा था। धौकलपुर गांव की मोड़ के पास अचानक उसकी नजर साइकिल के पहिए पर पड़ी। पहिए में कोबरा सांप फंसा देखकर वह बुरी तरह घबरा गया।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 8.20.38 AM

अंशुल साइकिल वहीं छोड़कर भाग गया और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से काफी सावधानी के साथ सांप को साइकिल के पहिए से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मंडी परिषद और वन विभाग की जमीन पर बनेगा फ्लाइओवर, 40 करोड़ के प्रोजेक्ट पर 10 दिन के अंदर शुरू होगा काम

गनीमत रही कि कोबरा के साइकिल में फंसे होने के बावजूद छात्र सुरक्षित रहा और सांप ने उसे डसा नहीं। घटना के बाद काफी देर तक ग्रामीणों के बीच इसी घटना की चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें- हरदोई में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, सास-दामाद की मौके पर हो गई मौत