विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में पूजा के दौरान कुएं में गिरा मासूम, मातम में बदली शादी की खुशियां

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:14 PM (IST)

हरदोई में शादी समारोह के दौरान कुएं की पूजा करते समय एक मासूम बच्चा कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. शादी की रस्म के दौरान मासूम बच्चा कुएं में गिरा।

  2. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला।

  3. अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित किया।

संवादसूत्र, बेहंदर। शादी की रस्मों के बीच कुएं की पूजा के दौरान एक मासूम बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी योगेश कुमार का पुत्र दीपांशु अपने मौसा सुखदेव के घर अल्दादपुर नेवादा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार देर शाम शादी की रस्म के तहत कुएं की पूजा की जा रही थी। इसी दौरान अचानक दीपांशु कुएं में गिर गया।

बच्चे के कुएं में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में मातम छा गया। मां बबली का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया गया कि दीपांशु दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गांव में हाईटेक होगी पढ़ाई, हरदोई की 217 पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।