त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर चलेगी चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्वों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें
-1794121446726_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दीपावली, छठ के लिए।
हरदोई स्टेशन पर होगा ठहराव, यात्रियों को सुविधा।
7, 10 नवंबर को चंडीगढ़ से, 8, 11 को पटना से।
जागरण संवाददाता, हरदोई। दीपावली और छठ जैसे महापर्वों पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने एक शानदार सौगात दी है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ और पटना के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी रखा गया है, जिससे हरदोई और आसपास के जिलों के यात्रियों को सफर करने में बड़ी आसानी होगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04516 / 04515 (चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़) आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ से पटना जाते समय (गाड़ी संख्या 04516) 7 और 10 नवंबर को संचालित की जाएगी।
यह ट्रेन हरदोई सुबह 09 बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी। सुबह 09 बजकर सात मिनट पर प्रस्थान करेगी। पटना से चंडीगढ़ वापसी दिशा में (गाड़ी संख्या 04515) 8 और 11 नवंबर को चलेगी। हरदोई सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी। दो मिनट का ठहराव लेकर सुबह 11 बजे आगे जाएगी। यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अपने सफर के दौरान उत्तर भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
चंडीगढ़ से चलकर यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई पहुंचेगी। हरदोई के बाद यह ट्रेन आलमनगर, उतरेटिया जंक्शन, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए अपने गंतव्य पटना जंक्शन पहुंचेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।