विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरदोई में दारोगा के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक ने अन्न त्यागा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 08:24 AM (IST)

हरदोई के संडीला कोतवाल को हटाने की मांग लेकर कोतवाली में धरने पर बैठे संडीला से भाजपा विधायक भी डटे रहे। उन्होंने अन्न भी त्याग दिया है।

हरदोई में दारोगा के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक ने अन्न त्यागा
हरदोई में दारोगा के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक ने अन्न त्यागा

हरदोई (जेएनएन)। संडीला कोतवाल को हटाने की मांग लेकर कोतवाली में धरने पर बैठे संडीला से भाजपा विधायक गुरुवार को भी डटे रहे। उन्होंने अन्न भी त्याग दिया है। भाजपा नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया लेकिन, वह धरने से हटने को तैयार नहीं हुए। संडीला कोतवाल शैलेंद्र सिंह पर जनता से अवैध वसूली और उनका फोन तक न उठाने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाकर भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजिया बुधवार शाम कोतवाली में धरने पर बैठ गए थे और कोतवाल को हटाए जाने तक धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया था।

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में काशी में फहराए जाएंगे सौ तिरंगा

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, रात में ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री पहुंचे और वार्ता की लेकिन वह अपनी मांग पर डटे रहे। गुरुवार की सुबह उन्होंने अन्न न खाने की घोषणा कर दी। क्षेत्र की जनता भी उनके साथ आई और कुछ व्यापारियों ने भी दुकानें बंद कर दीं। सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार, बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह भी पहुंचे और विधायक से वार्ता की। मिश्रिख सांसद डा. अंजू बाला ने तो धरना स्थल को संबोधित भी किया, हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने भी विधायक को समझाया पर विधायक अपनी मांगों पर डटे रहे। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि विधायक ने उनसे किसी भी तरह की मौखिक या लिखित शिकायत नहीं की थी। यदि वह शिकायत करते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई होगी।