विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वायुसेना की सर्वोच्च कमान संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, हरदोई से लखनऊ तक खुशी की लहर

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:16 AM (IST)

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना की सर्वोच्च कमान संभालेंगे। हरदोई से उनका पारिवारिक रिश्ता है, जिससे पाली, हरदोई, लखनऊ और सीतापुर में उनके परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना की सर्वोच्च कमान संभालेंगे।

  2. उनका हरदोई, पाली और लखनऊ से गहरा पारिवारिक रिश्ता है।

  3. इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

जागरण संवाददाता, हरदोई। भारतीय वायुसेना की सर्वोच्च कमान संभालने जा रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का हरदोई से पारिवारिक रिश्ता है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के पिता नरेंद्र देव दीक्षित ‘चमन’ और आशुतोष दीक्षित आपस में चचेरे भाई हैं। इस नाते आशुतोष दीक्षित, अनुपम के चाचा हैं। परिवार की जड़ें सीतापुर के महोली में हैं, लेकिन नरेंद्र देव दीक्षित का बचपन पाली में बीता और उन्होंने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया। इसी रिश्ते की डोर से आशुतोष दीक्षित की उपलब्धि की खुशी महोली और लखनऊ से पाली-हरदोई तक पहुंची है।

अनुपम दीक्षित के अनुसार परिवार की पिछली पीढ़ी में डा. सत्यदेव दीक्षित, डॉ. इंद्रदेव दीक्षित, डॉ. केशव देव दीक्षित और डा. प्रकाश चंद दीक्षित चार भाई थे। आशुतोष दीक्षित, डा. प्रकाश चंद दीक्षित के ज्येष्ठ पुत्र हैं। डॉ. प्रकाश चंद डीएवी डिग्री कालेज लखनऊ के प्राचार्य रहे। उनके तीन पुत्र आशुतोष, अमिताभ और आदित्य दीक्षित हैं। अनुपम के पिता नरेंद्र देव दीक्षित ‘चमन’ का छह माह की उम्र से पाली स्थित ननिहाल में पालन-पोषण हुआ।

उन्होंने पाली में शिक्षा ग्रहण की और बाद में सरकारी विद्यालय में प्रधानाचार्य रहे। अनुपम दीक्षित ने कहा कि आशुतोष दीक्षित की उपलब्धि परिवार की शिक्षा, सरकारी सेवा और राष्ट्रसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है। उनकी नई जिम्मेदारी से पाली और हरदोई में परिवार के सदस्यों व शुभचिंतकों में खुशी है।

यह भी पढ़ें- हरदोई पुलिस ने 40 लाख के 220 खोए मोबाइल लौटाए, लोगों को मिली बड़ी राहत; चेहरों पर लौटी मुस्कान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।