विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में भीम सिंह हत्याकांड में नया मोड़, दो माह बाद बड़े भाई की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

हापुड़ के सिंभावली में दो माह पहले हुए भीम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने उसके छोटे भाई सुभाष को गिरफ्तार ...और पढ़ें

बुधवार को हापुड़ पुलिस ने उसे नवादा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को हापुड़ पुलिस ने उसे नवादा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

HighLights

  1. हापुड़ में भीम सिंह हत्याकांड का आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने दो माह बाद सुभाष को नवादा फाटक से पकड़ा।

  3. अकबरपुर बुकलाना गांव में हुई थी भीम सिंह की हत्या।

जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। अकबरपुर बुकलाना गांव में करीब दो माह पहले हुई भीम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे उसके छोटे भाई सुभाष को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने उसे नवादा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि अकबरपुर बुकलाना गांव के परविंदर नागर ने 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उल्लेख किया गया था कि गांव के नेमपाल शराब के नशे में भीम सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज के साथ मारपीट की।

इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन 23 जुलाई की सुबह नेमपाल अपने साथ ब्रह्मपाल, ओमपाल, सतेंद्र, सुभाष, धनपुरा के प्रिंस, पप्पू और अन्य लोगों के साथ तमंचे, लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर दोबारा घर में घुस आया।

आरोप है कि आरोपितों ने फायरिंग करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। हमले में घायल भीम सिंह की मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड में वांछित आरोपित सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्रियों की जांच के लिए हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पहुंची एटा पुलिस, 5 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग या रंजिश? हापुड़ में स्कूटी सवार युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज