विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हापुड़ में सीएम योगी ने बच्चों को बांटी ड्रेस और किताबें

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 02:01 PM (IST)

मंगलवार देर शाम सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं, अमरोहा प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क है।

हापुड़ में सीएम योगी ने बच्चों को बांटी ड्रेस और किताबें
हापुड़ में सीएम योगी ने बच्चों को बांटी ड्रेस और किताबें

हापुड़ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ पहुंच चुके हैं। उनका हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल पर लैंड हो चुका है। यहां उन्होंने स्कूल के बच्चों को ड्रेस और किताब वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ब्रजघाट में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। हेलीपैड, कार्यक्रम मंच व पंडाल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। वॉटरप्रूफ पंडाल के साथ ही आठ मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरी सुरक्षा व्यवस्था में 1200 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

मंगलवार देर शाम सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। अमरोहा प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क है। हालांकि कार्यक्रम स्थल की सारी जिम्मेदारियां हापुड़ प्रशासन देख रहा है। लेकिन हाईवे पर व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी अमरोहा पुलिस की है।

गजरौला पुलिस ने ब्रजघाट तक हाईवे के कटों को बंद कर दिया है। जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। ब्रजघाट पर उनके आने और जाने के समय 30-30 मिनट के लिए हाईवे बंद रहेगा। सीएम की सुरक्षा में सात अपर पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के सात महत्वपूर्ण फैसले

इसके अलावा 18 पुलिस उपाधीक्षक, 21 निरीक्षक, 6 थानाध्यक्ष, 170 दरोगा, 13 महिला दरोगा, 10 ट्रेफिक दरोगा, 10 ट्रेफिक एचसीपी, 500 सिपाही, 54 महिला आरक्षी, 20 ट्रेफिक आरक्षी सुरक्षा घेरे का हिस्सा रहेंगे जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें: आतंक का पर्याय बने डकैत ललित ने तीन लोगों को जिंदा जलाया