विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में ट्रेनों की बिगड़ी चाल: घंटों प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे यात्री, कई ट्रेनें 5 घंटे तक लेट

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:40 PM (IST)

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना ...और पढ़ें

गरीब रथ से लेकर काशी विश्वनाथ तक देरी से आईं ये ट्रेनें (AI-Generated Image)

गरीब रथ से लेकर काशी विश्वनाथ तक देरी से आईं ये ट्रेनें (AI-Generated Image)

HighLights

  1. हापुड़ स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं।

  2. पद्मावत, काशी विश्वनाथ, गरीब रथ जैसी ट्रेनें प्रभावित हुईं।

  3. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समाधान की मांग की।

संवाद सहयोगी, हापुड़। जल्दी गंतव्य की ओर पहुंचने की उम्मीद लेकर सोमवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को अपनी ट्रेनों का प्लेटफार्म पर घंटो इंतजार करना पड़ा। बार-बार यात्री एप या फिर पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेन के बारे में पूछ रहे थे। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से भी घंटों की देरी से आईं।

प्रतापगढ़ जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट, अयोध्या कैंट से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल फेर दो घंटे 29 मिनट, बनारस से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 43 मिनट, प्रयागराज संगम से चलकर सहारनपुर जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 24 मिनट की देरी से आई।

समय से देर स्टेशन पहुंचीं ये ट्रेनें

उधर, मुरादाबाद जंक्शन से चलकर गाजियाबाद जंक्शन जाने वाली मेमू दो घंटे 41 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से चलकर डिब्रुगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट, वाराणसी जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली दिल्ली स्पेशल फेर स्पेशल एक घंटा 41 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट स्पेशल फेर तीन घंटे 19 मिनट, नई दिल्ली से चलकर बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक घंटे 32 मिनट और सहरसा जंक्शन से चलकर अमृतसर जंक्शन जाने वाली अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे 39 मिनट की देरी से आई।

यात्रियों का कहना है कि अभी तो, सर्दी शुरू नहीं हुई है। जब भी ट्रेनों का संचालन घंटों की देरी से हो रहा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन को यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखकर समाधान कराना चाहिए, जिससे गंतव्य की ओर पहुंचने में देरी न हो सके।

यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज होकर जाएंगी कई गाड़ियां

यह भी पढ़ें- कालका-शिमला रेलमार्ग पर दिसंबर में भी पांच ट्रेनें रद, धर्मपुर से शिमला तक चलेगी एक ट्रेन