विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालका-शिमला रेलमार्ग पर दिसंबर में भी पांच ट्रेनें रद, धर्मपुर से शिमला तक चलेगी एक ट्रेन

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:14 PM (IST)

कालका-शिमला हेरिटेज रेलमार्ग पर ट्रैक बहाली के काम के चलते दिसंबर में पांच अप और पांच डाउन ट्रेनें रद्द रहेंगी। ...और पढ़ें

कालका से शिमला के बीच चलती है टॉय ट्रेन (फाइल फोटो)

कालका से शिमला के बीच चलती है टॉय ट्रेन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कालका-शिमला रेलमार्ग पर दिसंबर में ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  2. ट्रैक बहाली के कारण पांच अप-डाउन ट्रेनें प्रभावित।

  3. धर्मपुर से शिमला तक चलेगी केवल एक ट्रेन।

जागरण संवाददाता, शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलमार्ग पर दिसंबर में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने एक दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक पांच अप और पांच डाउन ट्रेनों को रद रखने का निर्णय लिया है।

एक ट्रेन को धर्मपुर से शिमला तक चलाया जा रहा है। बरसात के दौरान टकसाल के समीप रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कालका से शिमला के बीच नियमित रेल सेवा प्रभावित हुई है।

इसके चलते फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच सीमित रेल सेवा संचालित हो रही है। एक ही ट्रेन होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कालका या अन्य स्थानों से शिमला आने वाले यात्रियों को पहले सड़क मार्ग से धर्मपुर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन लेनी पड़ रही है।

अप और डाउन दिशा में ये ट्रेनें रहेंगी रद

रेलवे के आदेश के मुताबिक, अप दिशा में ट्रेन नंबर 52457, 52451, 52459 और 52455 के साथ अप मिक्स ट्रेन रद रहेगी। वहीं, डाउन दिशा में ट्रेन नंबर 52458, 52452, 52460 और 52456 के अलावा डाउन मिक्स ट्रेन का संचालन भी एक दिसंबर
से 31 दिसंबर तक नहीं होगा।

एक ट्रेन धर्मपुर से शिमला तक ही चलेगी

ट्रेन नंबर 52454 एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक धर्मपुर तक ही संचालित होगी। ये ट्रेन धर्मपुर से शिमला के लिए चलेगी। वहीं शिमला से धर्मपुर तक चलाई जाएगी।