सिंभावली चीनी मिल कर्मचारियों का गन्ना आवंटन को लेकर धरना प्रदर्शन, किसानों का गन्ना भुगतान बकाया
सिंभावली शुगर मिल के कर्मचारियों ने पर्याप्त गन्ना आवंटन न होने पर मिल परिसर में सांकेतिक धरना दिया। उनका आरोप ...और पढ़ें

सिंभावली चीनी मिल कर्मचारियों का गन्ना आवंटन को लेकर धरना प्रदर्शन (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
सिंभावली मिल कर्मचारियों ने गन्ना आवंटन की कमी पर सांकेतिक धरना दिया।
मिल को पेराई क्षमता से बहुत कम गन्ना केंद्र आवंटित हुए।
कर्मचारियों ने मिल बंद होने पर रोजी-रोटी के संकट की आशंका जताई।
ध्रुव शर्मा, सिंभावली। शासन-प्रशासन ने सिंभावली के 156 क्रय केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को
आवंटित करने से एक तरफ किसानों को राहत मिली है, तो कर्मचारियों को थोड़ी परेशानी भी दिखाई दे रही है।
बुधवार को सिंभावली शुगर मिल्स लेबर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने पर्याप्त गन्ना आवंटित कराने की मांग को लेकर मिल परिसर में सांकेतिक धरना दिया।
छह केंद्र आवंटित
यूनियन के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त की ओर से मिल को केवल मिल गेट और छह क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं, जो मिल की पेराई क्षमता के हिसाब से बहुत कम हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य चीनी मिलों पर भी किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है, उनके क्रय केंद्रों को नहीं काटा गया है। मौजूद गन्नें पर फैक्ट्री को चलाना संभव नहीं है। मिल नहीं चलने से हजारों कर्मचारियों, ठेकेदारों, गन्ना ढुलाई और लदाई से जुड़े लोगों तथा उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
पूरा फैसला किसान हित में
क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन ने सोच समझकर जो फैसला लिया है, वह किसान हित में है।
धरना स्थल पर पवन त्यागी, तेजिंदर सिंह, मास्टर ताहिर, जितेंद्र भडाना, परविंदर चौधरी, योगेश शर्मा, संदीप, अनुज मोहम्मद नाजिम, लोकेश, अमरजीत, योगेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में दुकान पर कहासुनी के बाद एक्शन में पुलिस, गोली चलाने वाला नामजद आरोपी गिरफ्तार