हापुड़ में टोल से पहले रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; ड्राइवर ने पानी डालकर बुझाया
हापुड़ के पिलखुवा में टोल प्लाजा के समीप एक रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक की ...और पढ़ें

बस में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
पिलखुवा में टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस में आग लगी।
शॉर्ट सर्किट के कारण बस में लगी थी मामूली आग।
चालक की तत्परता से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से पहले सोमवार रात रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बरेली के रहने वाले चालक बिजेंद्र रुहेलखंड डिपो की बस नई दिल्ली से बरेली जा रही थी। जैसे ही बस टोल प्लाजा के समीप पहुंची उसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस रोक कर पानी डालते हुए आग बुझा दी।
समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
यात्रियों को सुरक्षित उतार कर बस सड़क किनारे खड़ी करा दी गई। घटना में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। बाद में बस को मौके से हटवा दिया गया और यातायात सामान्य रहा।
कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में मामूली आग लगी थी। समय रहते आग बुझा ली गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग की घटना से सबक, UP Roadways चलाएगा इन राज्यों के लिए स्लीपर-लग्जरी बसें
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC ने एसी स्लीपर बसों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, कहा- बिना उचित जांच व सुरक्षा उपायों के चलाई जा रही
