विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिलखुवा में एंटी स्माग गन से धूल प्रदूषण पर नियंत्रण की मुहिम तेज, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:54 AM (IST)

बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पिलखुवा नगर पालिका ने धूल के कणों पर नियंत्रण के लिए एंटी स्माग गन से ...और पढ़ें

पिलखुवा में एंटी स्माग गन से धूल प्रदूषण पर नियंत्रण की मुहिम तेज ( एआई जेनरेटेड इमेज)

पिलखुवा में एंटी स्माग गन से धूल प्रदूषण पर नियंत्रण की मुहिम तेज ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पिलखुवा पालिका ने वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु एंटी स्माग गन का उपयोग शुरू किया।

  2. एंटी स्माग गन धूल के कणों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करती है।

  3. नागरिकों से खुले में कूड़ा न जलाने और धूल नियंत्रण की अपील।

धर्मपाल आर्या, हापुड़। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पिलखुवा नगर पालिका ने धूल के कणों पर नियंत्रण के लिए एंटी स्माग गन से छिड़काव शुरू करा दिया है।

एक्यूआइ में संभावित बढ़ोतरी और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत प्रतिबंध लागू होने के बाद पालिकाध्यक्ष विभु बंसल के निर्देश पर नगर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण की गतिविधियां तेज की गई हैं।

वातावरण को स्वच्छ बनाने में मिलेगी मदद

पालिका का प्रयास है कि सड़कों और अन्य धूल प्रभावित क्षेत्रों में उड़ने वाले कणों को नियंत्रित कर वातावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिले।

एंटी स्माग गन से निकलने वाली पानी की बेहद महीन बूंदें हवा में मौजूद धूल के कणों से मिलकर उन्हें नीचे बैठाने में मदद करती हैं। इससे विशेष रूप से पीएम-10 जैसे धूल कणों के फैलाव को कम करने में सहायता मिलती है।

उपकरण की फुहार दूर तक पहुंचने के कारण अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र में छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि, यह प्रदूषण का स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि धूल नियंत्रण का एक तात्कालिक उपाय है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

पालिका की ओर से प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई, धूल नियंत्रण तथा खुले में कूड़ा और पत्तियां जलाने से रोकने के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। निर्माण स्थलों पर धूल न उड़ने देने के निर्देशों का पालन कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। प्रदूषण के दुष्प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर अधिक पड़ते हैं। इसलिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से खुले में कूड़ा न जलाने, निर्माण कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के उपाय अपनाने और अनावश्यक निजी वाहनों का उपयोग कम करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- कैश एप के फाउंडर की हत्या में टेक सलाहकार को आजीवन कारावास, कोर्ट ने आरोपी के सभी फर्जी दावे कर दिए खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।