विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैश एप के फाउंडर की हत्या में टेक सलाहकार को आजीवन कारावास, कोर्ट ने आरोपी के सभी फर्जी दावे कर दिए खारिज

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:45 AM (IST)

दिसंबर 2024 में एक जूरी ने नीमा मोमेनी को सेकंड-डिग्री मर्डर का दोषी पाया। जूरी ने उसके उस दावे को खारिज कर दिया कि उसने आत्मरक्षा में ऐसा किया था।

कैश एप के फाउंडर की हत्या में टेक सलाहकार को आजीवन कारावास (सांकेतिक तस्वीर)

कैश एप के फाउंडर की हत्या में टेक सलाहकार को आजीवन कारावास (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दिसंबर 2024 में एक जूरी ने नीमा मोमेनी को सेकंड-डिग्री मर्डर का दोषी पाया

  2. मंगलवार को अदालत में ली के परिवार के सदस्यों ने अपनी बात रखी

एपी, सैन फ्रांसिस्को। कैश एप के फाउंडर बॉब ली की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराए गए टेक कंसल्टेंट को मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में 16 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुनाई गई।

दिसंबर 2024 में एक जूरी ने नीमा मोमेनी को सेकंड-डिग्री मर्डर का दोषी पाया। जूरी ने उसके उस दावे को खारिज कर दिया कि उसने आत्मरक्षा में ऐसा किया था। चार अप्रैल 2023 को हुई इस हत्या के नौ दिन बाद मोमेनी को गिरफ्तार किया गया था, और तब से वह हिरासत में है।

सजा सुनाने से पहले, सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट की जज एलेक्जेंड्रा गार्डन ने मोमेनी की नए सिरे से ट्रायल चलाने की मांग को खारिज कर दिया। मोमेनी के वकीलों ने कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

मंगलवार को अदालत में ली के परिवार के सदस्यों ने अपनी बात रखी। इनमें उनकी 18 साल की बेटी स्काउट ली भी शामिल थीं, जिन्होंने सीधे मोमेनी से बात की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मोमेनी से कहा, "आपने सिर्फ उनकी जान ही नहीं ली, बल्कि एक इंसान से जुड़े पूरे भविष्य को ही खत्म कर दिया।"

मोमेनी ने अपनी बात पर जोर दिया कि उसने आत्मरक्षा में ऐसा किया था। उसने ली के परिवार से कहा कि वह उनके नुकसान को समझता है। मोमेनी ने कहा, "दुर्भाग्य से, जो कुछ हुआ, उसे लेकर हमारी समझ पूरी तरह से अलग है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।