विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के 13 केंद्रों पर शुरू हो रही PET परीक्षा शुरू, पहली शिफ्ट में 2254 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

By Harsh AgarwalEdited By: Shraddha Pandey
Published: Fri, 30 Oct 2026 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 12:35 PM (IST)

हापुड़ में 13 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें पहली पाली में 5952 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3698 उपस्थित रहे।

हापुड़ में पीईटी परीक्षा।

हापुड़ में पीईटी परीक्षा।

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 13 केंद्र बने है। शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को पहली पाली में सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर नहीं जाने दिया गया। पहली पाली में 5952 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 3698 ने परीक्षा दी और 2254 अनुपस्थित रहे।

केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की आवाजाही

सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की आवाजाही दिखाई दी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में भेजा गया। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रतिबंधित सामान अंदर ले जाने पर रोक रही।

अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। पहली पाली के बाद दूसरी पाली के लिए भी निर्धारित समय के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

पीईटी में शामिल होने के लिए हापुड़ पहुंचे

पीईटी में शामिल होने के लिए मैनपुरी, आगरा, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी हापुड़ पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सुबह से चहल-पहल रही। बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों के कारण शहर में आवाजाही बढ़ गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए कई अभ्यर्थियों ने एक दिन पहले ही यहां पहुंचकर ठहरने की व्यवस्था कर ली थी।

प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतजाम

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि सभी 13 केंद्रों पर परीक्षा कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले प्रवेश देने की व्यवस्था है। जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परखी व्यवस्था

जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी केंद्र पहुंचे और सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें- PET Exam: कानपुर में कड़ी जांच के बाद मिला पीईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश, गहने तक उतरवाए

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर अब 120 की रफ्तार में भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी बोले- 20% ज्यादा स्पीड पर नो फाइन