विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्सप्रेसवे पर अब 120 की रफ्तार में भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी बोले- 20% ज्यादा स्पीड पर नो फाइन

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:15 AM (IST)

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ किया है एक्सप्रेसवे पर 120kmph और उससे 20% ज्यादा स्पीड पर चलने वालों का चालान नहीं काटा जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में बहुत ही तेजी के साथ एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं जिनकी स्पीड लिमिड 120 तक जाती है। लेकिन कई गाड़ी मालिकों की शिकायत रहती है कि तय कि गई स्पीड लिमिट के अंदर चलने पर भी चालान कट जाता है। इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ज मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेसवे पर 120kmph की स्पीड से चलने वालों के चालान न काटे जाए।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि इस स्पीड से 20% तक ज्यादा स्पीड से चलने वालों को भी छोड़ दिया जाना चाहिए और जुर्माना सिर्फ इससे ज्यादा स्पीड से लिए ही लगाया जाना चाहिए।

CII कार्यक्रम में बयान

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह निर्देश दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे Expressways पर ड्राइवरों को मिलने वाले बेवजह नोटिस को कम करने के लिए हैं, जहां स्पीड लिमिट 100-120kmph के बीच है। नितिन गडकरी ने आगे कहा, कुछ लोगों को स्पीड की वजह से रास्ते में नोटिस मिल रहे हैं। मैनें निर्देश दिया है कि 120kmph की स्पीड के लिए कोई नोटिस नहीं भेजा जाना चाहिए।

20 प्रतिशत की छूट

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, '120 से ऊपर भी अगर कोई ड्राइवर 20% ज्यादा स्पीड से ड्राइव करता है तो उसे जाने दिया जाना चाहिए और अगर कोई इससे भी आगे जाता है तभी चालान जारी किया जाए। 120kmph वाले स्ट्रेच पर 20% मार्जिन का मतलब होगा कि लगभग 144kmph की स्पीड तक चालान नहीं कटेगा।

AI मैनेजमेंट सिस्टम

केंद्रीय मंत्री ने इंडस्ट्री से अपील की है कि वे AI-बेस्ड एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने में अपना सहयोग दें। इस तरह का सिस्टम अधिकारियों को लेन-डिसिप्लिन के उल्लंघन का पता लगाने में मदद कर सकता है और भारत के लगातर बढ़ते हाईवे नेटवर्क में कानून के पालन को भी और मजबूती दे सकता है।

E20 को बताया पेड प्रोपेगंडा

केंद्रीय मंत्री ने E20 पट्रोल की आलोचना का विरोध करते हुए इसे Paid Propaganda बताया। उन्होंने कहा कि, 2022 से 4 करोड़ कारें और 20 करोड़ टू-व्हीलर E20 पर चल रहे हैं और उन्होंने उन दावों पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि इस फ्यूल से गाड़ियों को बड़े लेवल पर नुकसान हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, तीन महीने पहले Ethanol को लेकर काफी हंगामा हुआ था और अब सब शांत हो गया।

उन्होंने कार्यक्रम में बयान देते वक्त एक सवाल भी सामने रखा कि, E20 का इस्तेमाल 2022 से हो रहा है, क्या अभी तक किसी का वाहन खराब हुआ क्या? यह पूरी तरह पेड प्रोपेगंडा था। नितिन गडकरी का यह कमेंट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा Central Motor Vehicle Act 1989 में संशोधन करने के एक दिन बाद आई जिसके तहत Flex-Fuel गाड़ियों को 100% तक Ethanol वाले फ्यूल पर चलाने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें- DigiLocker या mParivahan डॉक्यूमेंट्स नहीं मान रही ट्रैफिक पुलिस? तो करें ये काम, तुरंत रद्द होगा चालान