हापुड़ के सिखेड़ा गांव में जश्न, नितिन त्यागी ने UPSC में हासिल की 9वीं रैंक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के नितिन त्यागी ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नितिन त्यागी का किया सम्मान। जागरण
HighLights
नितिन त्यागी ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक प्राप्त की।
हापुड़ के सिखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
उनकी सफलता को कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
संवाद सहयोगी, सिंभावली(हापुड़)। हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के नितिन त्यागी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
नितिन की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये लोग रहे मौजूद
स्वागत समारोह में प्रभात चौधरी, पप्पी त्यागी, आदित्य शर्मा, मदन त्यागी सहित काफी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रभात चौधरी ने कहा कि नितिन त्यागी ने यूपीएससी में नौवीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवांवित किया है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।