गढ़मुक्तेश्वर में दवाइयों से भरा ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक घायल
गढ़मुक्तेश्वर में महामाई रोड पर दवाइयों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आठ फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर में दवाइयों से भरा ट्रक गड्ढे में पलटा चालक घायल (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
महामाई रोड पर दवाइयों से भरा ट्रक पलटा।
अनियंत्रित होकर आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरा।
चालक घायल, दवाइयों के कार्टून बाहर गिरे।
ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। नगर में महामाई रोड पर दवाइयों से भरा एक ट्रक रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर करीब आठ फिट गहरे गड्डे में गिर गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गड्ढे में पलटा ट्रक नगर के मोहल्ला चटाई वाला में रहने वाले अरविंद कुमार का बताया जा रहा है, जो दवाई लेकर गजरौला की तरफ जा रहा था।
जैसे ही वह महामाई रोड से अल्लाबक्शपुर की तरफ बढ़ा तो अचानक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया।
इस दौरान ट्रक में रखे दवाइयों के कार्टून भी ट्रक से नीचे गिर गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए चालक को बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक ट्रक एवं दवाइयों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया था।