विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था युवक, हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर जख्मी; गाजियाबाद रेफर

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM (GMT+05:30)

हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. हापुड़ में युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हुआ।

  2. हादसे में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

  3. गंभीर हालत के चलते घायल को गाजियाबाद रेफर किया गया।

केशव त्यागी, हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी रेलवे फाटक के पास बुधवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च उपचार के लिए गाजियाबाद रेफर कर दिया।

दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था युवक

थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि बुधवार तड़के छिजारसी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक घायल अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 3 साल पुराने हत्या के केस से परेशान था डिलीवरी ब्वॉय, ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

उसकी पहचान अभिषेक पुत्र मुन्नालाल निवासी बुद्ध विहार, थाना मंझोला, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। अभिषेक दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान छिजारसी रेलवे फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एनएच-09 हाइवे एंबुलेंस से घायल को तत्काल रामा अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों को दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की निगरानी में घायल को जीबी पंत अस्पताल, गाजियाबाद के लिए भेजा गया।

पुलिस ने घायल के स्वजन को हादसे की सूचना दे दी है। घायल के भाई प्रिंस से संपर्क स्थापित होने के बाद उन्हें घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में मां की डांट से नाराज युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में चल रही थी शादी की बात