विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में मां की डांट से नाराज युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में चल रही थी शादी की बात

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:53 PM (IST)

मां की डांट से नाराज होकर बिजनौर में एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मां की डांट से नाराज होकर युवती ने जान दी।

  2. बिजनौर में ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय जैनब की मौत।

  3. मृतका के घर में चल रही थी शादी की बात।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। मां की डांट से नाराज होकर घर से गई युवती ने नगीना-बिजनौर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। बुधवार दोपहर मुरादाबाद से नजीबाबाद की ओर जा रही पूर्णिया-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस जैसे ही बिजनौर फाटक के पास पहुंची तो वहां खड़ी एक युवती उसके सामने आ गई।

ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी कौशल किशोर ने बताया कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। देर शाम मृतका की पहचान आफताब की 20 वर्षीय पुत्री जैनब के रूप में हुई।

स्वजन ने बताया कि सुबह किसी बात पर विवाद होने पर मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई थी। मृतका चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी की बात चल रही थी। पिता व भाई घर से बाहर रहकर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: विकसित भारत 'जी राम जी' योजना के तहत पहली बार श्रमिकों के खाते में जाएंगे 150 करोड़ रुपये