गढ़मुक्तेश्वर के पावटी जंगल में दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश
गढ़मुक्तेश्वर के पावटी गांव के जंगल में बृहस्पतिवार शाम तेंदुए का एक जोड़ा देखा गया, जिसका वीडियो वायरल होने के ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर के पावटी जंगल में दिखा तेंदुए का जोड़ा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
पावटी गांव के जंगल में तेंदुए का जोड़ा देखा गया।
वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने तलाशी अभियान चलाया।
ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई।
ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के पावटी गांव के जंगल में बृहस्पतिवार की देर शाम तेंदुए का जोड़ा देखा गया था। ग्रामीण द्वारा तेंदुओं का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया था।
डीएफओ गौतम कुमार एवं वन रेंजर करण सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो के आधार पर पावटी गांव के जंगल का शुक्रवार की शाम टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
वन रेंजर करण सिंह ने दी मामले की जानकारी
वन रेंजर करण सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की गई है। इसमें एक मादा तेंदुए के साथ दूसरा तेंदुआ दिखाई दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने के लिए जागरूक किया। वहीं तेंदुए के जोड़े की तलाश में ड्रोन के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया गया।
समय-समय दिखाई दे रहे तेंदुए
बता दे कि गढ़मुक्तेश्वर तहसील के विभिन्न गांवों में अक्सर तेंदुआ समय- समय पर दिखाई दे रहा है। वन विभाग द्वारा कई बार पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
पांच दिन पूर्व तो मानक चौक गांव में विद्युत करंट से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई थी। लगातार तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों विशेषकर किसानों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं पर भाकियू का गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जोरदार प्रदर्शन
