किसानों की समस्याओं पर भाकियू का गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जोरदार प्रदर्शन
भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील में किसानों की समस्याओं, विशेषकर गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली से जुड़ी दिक्कतों ...और पढ़ें

किसानों की समस्याओं पर भाकियू का गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जोरदार प्रदर्शन ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
भाकियू टिकैत ने गन्ने के बकाया भुगतान के लिए गढ़मुक्तेश्वर में धरना दिया।
बिजली समस्याओं, अवैध वसूली और निराश्रित पशुओं पर भी जताया विरोध।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग।
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। किसानों की समस्याओं का निस्तारण और अपने ही गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने के विरोध में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में हंगामा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। धरने में ट्रैक्टरों से पहुंचने के कारण तहसील मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
भाकियू टिकैत संगठन के मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान दिनेश खेड़ा ने कहा किसानों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया
ऊर्जा निगम से जुड़ीं समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया गया। उन्होंने बताया कि नए मीटर ज्यादा खराब स्थिति में है, उन्होंने चेकिंग और ओवरलोडिंग की आड़ में चल रही अवैध वसूली पर पूरी तरह अंकुश लगवाने की मांग उठाई। सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल द्वारा किसानों को उनके ही गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान आर्थिक तंगी में जूझ रहे हैं।
इसके अलावा निराश्रित पशुओं को पकड़वाने की मांग रखी हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों के ट्रैक्टरों का समय निकलने पर रोक जा रहा हैं उसकी पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाए। मंडल प्रवक्ता खुर्शीद जूनियर ने बताया कि गढ़ मेरठ मार्ग की पूरी तरह से जर्जर हालत हो रही।
आश्वासन के बाद धरना समाप्त
इसके उपरांत एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर उनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया। तहसील पर जाम लगने से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर फैजान अली, हरेंद्र प्रधान, सुरेंद्र चौहान, मजीद चौधरी, नौशाद अली, इमरान अली, हुसैन अहमद, संजय चौहान, नंद किशोर त्यागी आदि मौजूद रहे।
