हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सिंभावली के तिगरी गांव में एक विवाहिता हेमकुमारी का शव पंखे से लटका मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक ...और पढ़ें
-1794336742891_m.webp)
हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
तिगरी गांव में विवाहिता हेमकुमारी का शव मिला।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।
धर्मपाल आर्या, सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी है।
पहली नजर में आत्महत्या का मामला प्रतीत हुआ...
जानकारी के अनुसार गांव के विक्की की शादी करीब डेढ़ साल पहले बरेली की हेमकुमारी (28) के साथ हुई थी। मंगलवार शाम को स्वजनों ने हेमकुमारी का शव कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में विवाद के बाद महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के होशियारपुर में पत्नी की हत्या कर गन्ने के खेत में छिपाया शव, गुमशुदगी का रचा ड्रामा; पति गिरफ्तार