विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ की रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पंखे से लटका मिला शव

By Satish SharmaEdited By: Shraddha Pandey
Published: Fri, 30 Oct 2026 12:40 PM (IST)

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के बढ़्ढा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता अंतिमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, हापुड़ (सिंभावली)। थाना क्षेत्र के बढ़्ढा गांव में शुक्रवार को 24 वर्षीय विवाहिता अंतिमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में लगे पंखे पर लटका मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के बढडा गांव के नवीन गुर्जर की शादी 20 में सन 2025 को जिला जौनपुर थाना जलालपुर के मेघपुर गांव की अंतिमा का से हुई थी। उसका आठ माह का एक बच्चा है। बृहस्पतिवार को करवा चौथ की पूजा पाठ कर वह कमरे में सोने के लिए चली गई थी, देर रात कमरे में लगे पंखे पर अंतिमा का शव लटका देखा परिवार में चीख पुकार मच गई।

इस संबंध में पति ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सीओ राहुल यादव,थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी और हलका इंचार्ज मनोहरलाल फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मां की मौत से मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच करने और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच PET परीक्षा शुरू, 2254 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

यह भी पढ़ें- हापुड़ रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के पहुंचते ही अधिकारियों में हड़कंप, अव्यवस्था मिलने पर लगाई फटकार